Advertisement

पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से मोदी को हटाया:उनके साथ खड़े ईरानी राष्ट्रपति को भी नहीं दिखाया, X पर एडिटेड फोटो शेयर की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक ग्रुप फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, SCO समिट के दौरान ली गई ग्रुप फोटो को एडिट करके प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटा दी गई है।

यह तस्वीर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में थी। इसमें सदस्य देशों के नेता एक मंच पर खड़े नजर आ रहे हैं। मूल तस्वीर में मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दोनों दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एडिटेड तस्वीर में मोदी, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत 5 नेताओं को हटा दिया गया है।

भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी SCO समिट का ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें शहबाज शरीफ नजर आ रहे हैं।

एडिटेड फोटो

मूल तस्वीर में 12 लोग थे, जबकि एडिटेड तस्वीर में 7 लोग ही बचे।

मूल तस्वीर में 12 लोग थे, जबकि एडिटेड तस्वीर में 7 लोग ही बचे।

5 नेताओं को फोटो से हटाया गया

  1. नूरलान यरमेकबायेव- SCO महासचिव
  2. अलेक्जेंडर लुकाशेंको- बेलारूस के राष्ट्रपति
  3. नरेंद्र मोदी- भारत के प्रधानमंत्री
  4. मसूद पजशकियान- ईरान के राष्ट्रपति
  5. कासिम तोकायेव- कजाकिस्तान के राष्ट्रपति

SCO समिट के दूसरे दिन की 4 तस्वीरें…

पीएम मोदी मंगलवार सुबह बिश्केक में SCO समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे।

पीएम मोदी मंगलवार सुबह बिश्केक में SCO समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बैठक से पहले पीएम मोदी की पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात हुई। मोदी ने दोनों नेताओं से एक साथ हाथ मिलाया।

बैठक से पहले पीएम मोदी की पुतिन और जिनपिंग से मुलाकात हुई। मोदी ने दोनों नेताओं से एक साथ हाथ मिलाया।

SCO समिट से पहले PM मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव की मुलाकात हुई।

SCO समिट से पहले PM मोदी और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव की मुलाकात हुई।

फोटो सेशन के दौरान जिनपिंग और पुतिन साथ नजर आए।

फोटो सेशन के दौरान जिनपिंग और पुतिन साथ नजर आए।

बैठक तय नहीं थी, फिर भी मिले मोदी-जिनपिंग

किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अचानक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी।

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी दोनों नेताओं के साथ नजर आए। SCO समिट में अपने संबोधन के दौरान PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की जरूरत बताई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने पर जोर दिया।

PM मोदी के SCO भाषण की बड़ी बातें….

1. आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी

सिर्फ आतंकियों को पकड़ना या मारना काफी नहीं है। उन्हें पैसा कौन देता है, भर्ती कैसे होती है और कहां छिपते हैं, इस पूरे नेटवर्क को खत्म करना होगा।

2. आतंकवाद पर सब देश एक साथ रहें

कुछ देशों के लिए आतंकवाद गलत और कुछ के लिए सही नहीं हो सकता। सभी को आतंकवाद के खिलाफ एक जैसी सख्त नीति अपनानी होगी।

3. जंग का समाधान बातचीत से निकले

पश्चिम एशिया में जंग का असर दूर-दूर तक पहुंचता है। देशों के बीच विवाद होने पर युद्ध करने के बजाय बातचीत और कूटनीति से रास्ता निकालना चाहिए।

4. SCO संस्कृति और विचारों को जोड़ने का मंच

मोदी ने कहा कि भारत के लिए SCO अलग-अलग देशों की सभ्यता, संस्कृति और विचारों को जोड़ने वाला मंच भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिश्केक में SCO समिट को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिश्केक में SCO समिट को संबोधित किया।

SCO समिट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12:39 PM1 सितम्बर 2026

पुतिन ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर की याद दिलाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने के 87 साल पूरे होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी वैश्विक उकसावे वाली घटनाएं नहीं होनी चाहिए, जो नए युद्ध को जन्म दें।

पुतिन ने कहा कि देशों को मिलकर काम करना होगा, ताकि दुनिया में नए संघर्षों को भड़कने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा सहयोग और प्रयास इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे।

12:17 PM1 सितम्बर 2026

पुतिन बोले- SCO अब दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शुरुआत कुछ देशों के छोटे संगठन के तौर पर हुई थी, लेकिन अब यह दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रीय संगठन बन गया है।

पुतिन के मुताबिक, SCO के सदस्य देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है और ये देश दुनिया की कुल GDP के करीब एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

11:46 AM1 सितम्बर 2026

SCO समिट में मोदी बोले- आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करना जरूरी

मोदी ने मंगलवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि सिर्फ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और जवाबी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करना होगा।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना जरूरी है। इस मुद्दे पर सभी देशों को एक सुर में बात करनी चाहिए और दोहरे रवैये की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

11:26 AM1 सितम्बर 2026

SCO समिट में पीएम मोदी ने ग्लोबल लीडर्स के साथ खिंचवाई तस्वीर

11:19 AM1 सितम्बर 2026

26वें SCO समिट में शामिल होने पहुंचे PM मोदी

11:16 AM1 सितम्बर 2026

पीएम ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान में भारत से जुड़े लोगों से मुलाकात की, जिनमें प्रवासी सदस्य, शिक्षाविद, शोधकर्ता, ITEC पूर्व छात्र और योग अभ्यासकर्ता शामिल थे।

11:15 AM1 सितम्बर 2026

अगले साल पाकिस्तान को मिल सकती है मेजबानी

यह SCO के 25 साल पूरे होने पर आयोजित ऐतिहासिक सम्मेलन है। यूरेशिया की सुरक्षा, व्यापार और रणनीतिक संतुलन के लिहाज से यह साल का सबसे महत्वपूर्ण बहुपक्षीय सम्मेलन माना जा रहा है।

समिट के बाद किर्गिस्तान की अध्यक्षता समाप्त होगी और 2026–27 की अध्यक्षता पाकिस्तान को सौंपे जाने की उम्मीद है। 2027 का SCO शिखर सम्मेलन पाकिस्तान में प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *