Advertisement

छात्रों से लेकर विदेश में फंसे लोगों तक… जम्मू-कश्मीर की 24×7 हेल्पलाइन बनी सहारा, पहलगाम हमले के बाद हुई थी शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुई दहशत और अनिश्चितता के बीच शुरू की गई जम्मू-कश्मीर सरकार की टोल-फ्री हेल्पलाइन अब प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। 1800-8900-166 नंबर पर उपलब्ध यह 24 घंटे सक्रिय सेवा आपात सहायता से आगे बढ़कर देश और विदेश में मुश्किलों का सामना कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए प्रशासन से सीधे संपर्क का माध्यम बन चुकी है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार ने 25 अप्रैल 2025 को यह हेल्पलाइन शुरू की थी। पहलगाम हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों और नागरिकों के साथ धमकी, उत्पीड़न और हमले की खबरों के बीच परिवारों की चिंता बढ़ गई थी।

ऐसे में मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल सहायता और विभिन्न राज्यों के प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए 24×7 नियंत्रण तंत्र स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *