राजेश कुमार पूंछ
(देश भर के वाल्मीकि साधु संतअखिल भारतीय भगवान वाल्मीकि साधु अखाड़े के साथ भगवान वाल्मीकि के अस्तित्व की रक्षा करेंगे)
मेरे गुरु स्वामी विवेक नाथ महाराज देश के सबसे बड़े ज्ञानी वाल्मीकि महामंडलेश्वर
जम्मू 3 सितंबर / अखिल भारतीय भगवान वाल्मीकि साधु अखाड़े के प्रचारि महंत राजू नाथ चंदेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर के वाल्मीकि समाज के धर्म प्रचारक, साधु संत ,मंडलेश्वर ,महामंडलेश्वर अखिल भारतीय भगवान वाल्मीकि साधु अखाड़े ,के साथ उसके बैनर के तले नीचे कार्य कर रहे हैं। और भगवान वाल्मीकि के नाम को रोशन कर रहे हैं ।
यह सभी महान धर्मगुरु भगवान वाल्मीकि के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इन तमाम धर्म गुरुओं को जो इस अखाड़े में शामिल हैं किसी भी चीज का कोई लोभ ,लालच, व महत्वाकांक्षा नहीं है।
उनका मात्र एक ही उद्देश्य है एक ही मूल मंत्र है वो ही एक ओर अखाड़े का संपूर्ण भारतवर्ष में प्रचार व प्रसार करना! क्योंकि हमारे धर्मगुरु किसी के पीछ लगू नहीं है ।
हमारे धर्म गुरु आदि काल से स्वतंत्र रूप से कार्य करते आ रहे हैं और करते रहेंगे अखाड़े के मुख संरक्षक प्रथम आदि वाल्मीकि शंकराचार्य स्वामी श्री गिरधारी नाथ जी महाराज एवं अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा जन्म शाह जी महाराज है, जिनके नेतृत्व में अखाड़ा कार्य कर रहा है।
अखाड़े के प्रथम महामंडलेश्वर ,प्रथम अध्यक्ष बाबा संतोष शाह महाराज रहे हैं जो आज ब्रह्मलीन हो चुके हैं उन्होंने इस अखाड़े की नीम रखी थी । आज उसी मर्यादा को लेकर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य ,भगवान वाल्मीकि जी के उद्देश्यों को लेकर अखाड़े के साथ जुड़े हुए संत दिन-रात कार्य कर रहा है । और निरंतर प्रगति की राह पर कार्य चल रहा है ।
अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि महामंडलेश्वर स्वामी विवेक नाथ जी महाराज जो निरंतर सर्वाधिक संत सम्मेलन कराकर एक कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं । वह हमेशा भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों को लेकर देश-विदेश में आगे बढ़ रहे हैं उनके जैसा ज्ञानी और महापुरुष मैंने आज तक नहीं देखा वह मेरे गुरु भी है। जो मुझे हमेशा अच्छाइयों का बोध कराते रहते हैं और सच्चाई के मार्ग पर चलने का ज्ञान मुझे देते हैं और कठिनाइयों के आगे ना झुकने की प्रेरणा भी मुझे देते हैं । आज देश का सबसे मजबूत और संगठित अखिल भारतीय भगवान वाल्मीकि साधु अखाड़ा है ।
















Leave a Reply