Advertisement

रियासी में चिनाब का जलस्तर फिर बढ़ा, सलाल बांध के 4 गेट खुले; दो दिन बारिश का अलर्ट

रियासी में मंगलवार को एक बार फिर चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया। ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के चलते सलाल बांध के जलाशय में पानी की आवक बढ़ गई। पानी का स्तर और दबाव नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने बांध के चार गेट खोल दिए।

बांध से पानी को धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए अधिकारी बांध के जलस्तर और चिनाब नदी के बहाव पर लगातार नजर रख रहे हैं। इससे पहले सोमवार को भी पानी की आवक बढ़ने के बाद सलाल बांध के कई गेट खोले गए थे।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=jagrannews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2094628368042144017&lang=hi&maxWidth=560px&origin=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fjammu-and-kashmir%2Fjammu-chenab-river-water-rises-in-reasi-salal-dam-gates-open-40358590.html&sessionId=b7a355bbe31cd9f1393b04523228be698adf0bc1&siteScreenName=jagrannews&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

1-2 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 सितंबर को जम्मू और कठुआ जिले में भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 2 सितंबर को रियासी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह वीडियो भी देखें

https://www.youtube.com/embed/d5uima3ZylM?controls=0&playsinline=1&preload=metadata&enablejsapi=1&cc_load_policy=1&showinfo=0&rel=0&iv_load_policy=3&modestbranding=1Play0:00 / 1:28SettingsEnter fullscreen mode

इसके अलावा राजौरी, ऊधमपुर, जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी है हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 3 सितंबर से मौसम का मिजाज सुधरेगा।

अधिक बारिश से मक्की की पैदावार खराब होने का खतरा

उधर, सांबा जिले के कंडी, पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में आए दिन हो रही बारिश ने मक्की उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ाने का काम कर दिया है। किसानों को डर है कि अधिक बारिश से उनकी बीजी गई मक्की की फसल पर आए पैदावार के गौदों का आहार न बन जाएं। मक्की की फसल पर लगने वाले पैदावार के गौदों में अधिक नमी से कीड़े बनना शुरू हो जाते हैं। इससे पैदावार खराब हो जाती है और कीड़े गौदों को खाने लगते हैं।

किसानों ने कड़ी मेहनत व महंगे खर्च पर अपनी मक्की की फसल को लगाकर बेहतर पैदावार की उम्मीद लगाई थी। लेकिन पिछले एक हफ्ते से भी अधिक दिनों से लगातार सुबह बारिश हो रही है, जिससे फसल की पैदावार के खराब होने का खतरा बनने लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *