जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान कार्ड से नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा
राजौरी, सुंदरबनी । अंबिका आई हॉस्पिटल सुंदरबनी में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 300 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में सुंदरबनी के अलावा कालाकोट, सियोट, मोगला, तरेड़ू, राजौरी, नौशहरा और कालसिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से मरीज पहुंचे।
मोतियाबिंद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह
शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें आगे के उपचार के संबंध में सलाह दी गई।
आयुष्मान कार्ड से मिलेगी नि:शुल्क सर्जरी
जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर नेत्र जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

















Leave a Reply