Advertisement

बाजाबाई में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सुंदरबनी, 3 सितंबर: उप जिला सुंदरबनी की तहसील बेरीपतन के बाजाभाई क्षेत्र में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का विधिवत एवं भक्तिमय शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व कथावाचक अंशु जी महाराज के सानिध्य में संतगण एवं स्थानीय समाज के श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्राकृतिक जलस्रोतों पर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कलशों में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलशों को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कथा पंडाल स्थित व्यासपीठ तक लेकर पहुंचे।

व्यासपीठ पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीहरि की भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कथावाचक अंशु जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा बताते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में जयकारों और भजनों से वातावरण गूंज उठा।

#श्रीमद्भागवत #भागवतसप्ताह #बाजाभाई #बेरीपतन #सुंदरबनी #जम्मूकश्मीर #कलशयात्रा #अंशुजीमहाराज #सनातनधर्म #धर्म #भक्ति #श्रीकृष्ण #भागवतकथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!