Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गहरी खाई में गिरी वैन, 6 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के शिंदरा इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

हादसा उस समय हुआ जब एक ईको वाहन पुंछ से शिंदरा की ओर जा रहा था। शिंदरा क्षेत्र में पहुंचने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन और संबंधित विभागों को सूचना दिए जाने के बाद बचाव दल भी मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे के कारण क्षेत्र में काफी देर तक मातम का माहौल बना रहा।

जिला प्रशासन के अनुसार, वाहन पुंछ से शिंदरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिंदरा क्षेत्र में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ईको सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *