20 दिनों में जिले में छह भालू पकड़े, वन्यजीव विभाग की कार्रवाई
अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में वन्यजीव विभाग ने भालुओं की आवाजाही से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए अंदू नोगाम क्षेत्र से तीन काले भालुओं को पकड़ा है। वन्यजीव विभाग के अनुसार, पिछले 20 दिनों के दौरान जिले में कुल छह काले भालुओं को पकड़ा जा चुका है।
क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। वन्यजीव विभाग द्वारा भालुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीवों का संरक्षण भी किया जा सके।
विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को कम करना है। स्थानीय लोगों से भी अपील की जाती है कि भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाएं और तुरंत संबंधित वन्यजीव अधिकारियों को सूचना दें।

















Leave a Reply